वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण मुरारी सिंह जनसेवा के समर्पित थे - हृदयानंद मिश्र
पलामू : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी श्री कृष्ण मुरारी सिंह के निधन का पर शोक व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेशन कमिटी के सदस्य हृदयानंद मिश्र एडवोकेट ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। 93 वर्ष की आयु में उनका निधन कांग्रेस परिवार और पूरे चंदवा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा के साथ-साथ समाज और क्षेत्र के लोगों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरण किया जाएगा।
सबसे पीड़ादायक यह है कि कुछ ही दिन पूर्व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या रानी जी का निधन हुआ था। पति-पत्नी का इतने अल्प अंतराल में इस संसार से विदा हो जाना परिवार के लिए असहनीय पीड़ा है। इस कठिन घड़ी में हम शोकाकुल परिजनों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।
ईश्वर पुण्यात्मा कृष्ण मुरारी सिंह को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।






