BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पांचवें मृतक बच्चे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए-- चंद्रशेखर सिंह "छोटू"


 चैनपुर प्रखंड के पतरिया ग्राम के कर्मापूजन सामग्री प्रवाहित करने के दौरान हुई दुखद घटना जिसमें चार बच्चों एवं युवकों के शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे वही पांचवा लापता बच्चा हेमंत कुमार पिता सुनील सिंह का शव स्थानीय ग्रामीण एवं एनडीआरएफ के सहयोग से रेहता  कोयल नदी पुल के समीप बरामद हुआ एवं शव का अंतिम परीक्षण सदर अस्पताल मेदिनी नगर में किया गया । पैतृक गांव पतरिया के कोयल नदी घाट पर अंतिम संस्कार में आजसू  पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं डाल्टनगंज विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह छोटू शामिल हुए। मृतक बच्चे का शव गांव में पहुंचते बड़े ही गमगीन माहौल में पूरे गांव पंचायत वासियों ने अंतिम दर्शन किया। शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर  इस दुखद घड़ी में परमात्मा दुखीत परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें । इस अवसर पर मेरे साथ पार्टी के उपाध्यक्ष सतीश तिवारी पार्टी के नेता बबलू डोगरा राजू साहू त्रिलोकी सिंह, बलराम सिंह ,बबलू सिंह एवं गुड्डू सिंह भी साथ शामिल हुए।