BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवमनी देवी धर्मपरायण एवं सामाजिक सोच की महिला थीं - हृदयानंद मिश्र


मेदिनीनगर।* विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी श्री सुधीर कुमार चंद्रवंशी जी की पूज्य माता जी श्रीमती देवमनी देवी (82 वर्ष) के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य, अधिवक्ता श्री हृदयानंद मिश्र जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूज्य देवमनी देवी एक धर्मपरायण, ममतामयी, सरल हृदय एवं सामाजिक सोच वाली महिला थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार के उत्थान और बच्चों को अच्छे संस्कार देने में समर्पित कर दिया। परिवार के प्रति उनका त्याग, ममता और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षा का ही परिणाम है कि उनके सभी पुत्र आज समाज में सत्य, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि गंभीर बीमारी के दौरान उनके सभी पुत्रों संतोष चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी एवं सुनील चंद्रवंशी ने अपनी माता की सेवा तन-मन से की, लेकिन सभी पुत्रों ने समान रूप से सभी पुत्रों ने सेवा किया सुधीर चंद्रवंशी जी ने अंत समय तक जिस समर्पण, सेवा भाव और मातृभक्ति के साथ अपनी माँ की सेवा की, वह अत्यंत प्रशंसनीय, हृदय को छूने वाला और समाज के लिए अनुकरणीय है।

रांची स्थित ऑर्किड हॉस्पिटल में 82 वर्ष की आयु में उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्री हृदयानंद मिश्र जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, विशेषकर उनके पति श्री कमल प्रसाद जी, भूतपूर्व सैनिक को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।