हुसैनाबाद:कृष्णा यादव हुसैनाबाद,पलामू:भाई बिगहा स्थित भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार रात चोरों ने सेंधमारी कर 2 लाख 59 हजार 478 रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोर पीछे के रास्ते से प्रथम तल स्थित कार्यालय में घुसे और वारदात से पहले बिजली मीटर व सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद दराज का ताला तोड़कर तीन दिनों की बिक्री की नकदी, सोने का लॉकेट, अंगूठी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।







