BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रधानाध्यापक ने बच्चों-अभिभावकों से किया शिक्षा संवाद,दिवंगत मंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि


सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने विद्यालय में अवकाश होने के फलस्वरूप केवालटोला का भ्रमण कर बच्चों व अभिभावकों से शिक्षा संवाद किया तथा विद्यालय में नियमित उपस्थिति व स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक श्री तिवारी ने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है,इसलिए इस प्रक्रिया में निरंतरता आवश्यक है। उनके साथ पीरामल फाउंडेशन के आशीषन एक्का भी मौजूद थे। श्री एक्का ने कहा कि प्रधानाध्यापक को देखते ही बच्चों व अभिभावकों के इकट्ठा होने से यह पता चलता कि वे प्रधानाध्यापक से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं और यह अच्छी बात है। 
ज्ञात हो कि उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग,झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा के कारण विद्यालय में अवकाश है। संवाद के उपरांत माननीय मंत्री के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।