BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बीती रात्रि ओमप्रकाश सिंह उर्फ़ छोटू की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जपला-छतरपुर सड़क किया जाम,लगभग 6 बजे शाम हटा जाम


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद, पलामू : बुधवार की रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या के विरोध में गुरुवार सुबह लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। आक्रोशित लोगों ने सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। साथ ही जपला बाजार को भी बंद करा दिया। प्रदर्शनकारी हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हालांकि शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में न कराकर मेदिनीनगर कराया गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे ओमप्रकाश सिंह उर्फ़ छोटू सिंह किसी काम से स्कॉर्पियो से पुरन्दर बिगहा-जपला दंगवार रोड की ओर गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।
    घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। सड़क जाम कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस अब तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लोगों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
   इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही कांड में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कांड का सफ़ल उद्भेदन किया जाएगा।।हत्याकांड के बाद सड़क जाम से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान पुलिस बल तैनात रही। प्रशासन के आश्वासन के बाद वृहस्पतिवार को शाम लगभग 6 बजे जाम हटा लिया गया एवं आवागमन शुरू हुई।