मिलनसार और समाजसेवी महिला के निधन से शोक की लहर
कांग्रेस नेता सुधीर चंद्रवंशी की माता का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस नेता सुधीर चंद्रवंशी की माता का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब,
कई राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गढ़वा/पलामू। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी की पूज्य माता जी का रांची स्थित आर्किड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही चंद्रवंशी परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग रांची अस्पताल पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद दिवंगत माता जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गढ़वा के सुखबाना लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार को गढ़वा स्थित नदी श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। माहौल पूरी तरह गमगीन था और लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि सुधीर कुमार चंद्रवंशी की माता बेहद मिलनसार, दयालु और समाजसेवी महिला थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में जरूरतमंदों और गरीब परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्परता दिखाई। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने कहा कि ऐसी संवेदनशील और सेवाभावी महिला का अचानक चले जाना कभी पूरा न होने वाला शून्य छोड़ गया है।
माता के निधन पर सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने भावुक होते हुए कहा कि मां के जाने से जीवनभर मिलने वाला प्यार, ममता, दुलार, स्नेह और आशीर्वाद का साया हमेशा के लिए उठ गया। उन्होंने कहा कि मां ही घर की आत्मा होती हैं और आज उनके घर की आत्मा ही चली गई।
उन्होंने बताया कि उनकी माता ने जीवन में कई बार गंभीर बीमारियों का सामना किया और हर बार अदम्य साहस, मजबूत इच्छाशक्ति और संघर्ष के बल पर स्वस्थ होकर लौटीं। उनकी जिजीविषा और जीवटता परिवार के लिए हमेशा प्रेरणादायी रही। लेकिन इस बार तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अंतिम संस्कार के मौके पर उनके तीनों पुत्रों, संतोष चंद्रवंशी, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, नाती-पोते, दामाद तथा अन्य परिजन मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी,
पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी लाल सूरज, जिला परिषद सदस्य शंभू चंद्रवंशी, अमित चंदेल, चंद्रवंशी युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी चंद्रवंशी, समाज सेवी विनय कुमार, मधु कुमार, चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, विजय कुमार चंद्रवंशी, रितेश कुमार, पत्रकार संजय सिंह उमेश, नब्बू कुमार, मनोज चंद्रवंशी,
समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।





