BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मलय जलाशय योजना के जीर्णोद्धार को मिली ₹2.73 करोड़ की मंजूरी, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ


सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास को मिली सफलता, एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य

पलामू, 3 सितंबर। पलामू संसदीय क्षेत्र के किसानों और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने मलय जलाशय योजना की मुख्य नहर, क्रॉस ड्रेनेज और अन्य संबंधित संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए 273.90 लाख रुपये (2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि उन्होंने जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को पत्र लिखने के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मलय जलाशय योजना की जर्जर नहरों एवं संरचनाओं की मरम्मत कराने का आग्रह किया था। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही निविदा प्रकाशित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। विभाग ने पूरे कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

स्वीकृत योजना के तहत मलय मुख्य नहर के चेन संख्या 21.00 पर नहर, आरसीसी चैनल एवं गार्डवाल की मरम्मत के अलावा चेन संख्या 21.00 पर सीडी, चेन संख्या 18.00 पर एक्वाडक्ट, चेन संख्या 19.00 पर एस्केप एवं एसएलआर ब्रिज तथा चेन संख्या 216, 326, 683 एवं 720 पर एसएलआर ब्रिज के पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

मलय जलाशय योजना पलामू जिले के सतबरवा और लेस्लीगंज प्रखंड की महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना है। इसके मुख्य और शाखा नहरों के माध्यम से किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाता है। लंबे समय से नहर एवं विभिन्न संरचनाओं के जर्जर होने के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद नहर तंत्र को मजबूती मिलेगी और �