BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जपला-नबीनगर मुख्य सड़क के लोटनिया के पास बाइक व साइकल सवार में टक्कर, तीन घायल,एक रेफर


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखण्ड के जपला - नबीनगर मुख्य पथ उत्तरी कोयल सिंचाई नहर के लोटनिया गांव के समीप बुधवार को शाम 7 बजे के आसपास बाइक सवार एवं साइकल सवार व्यक्ति में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में कुल चार लोग घायल हो गए।वहीं घटना में बाइक सवार अघेरिया निवासी सनोज सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, सर फट गया है एवं अत्यधिक रक्त स्राव हुआ है जबकि एकौनी निवासी प्रिंस कुमार  तथा साइकिल सवार ककोरीया निवासी विजय राम व उनके साथ एक और व्यक्ति भी घायल हैं, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के वक्त बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक सवार दोनों युवक जपला लाइब्रेरी से पढ़कर वापस अपने अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी एवं ईलाज हेतु तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए आयुष को अनुमंडलीय अस्पताल के ही एम्बुलेंस से मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य तीनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया जा रहा है।