BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ए पी पी जस्टिन सोरेंग को स्थानातरण उपरांत दी गई बिदाई


मेदिनीनगर : सिविल कोर्ट पलामू में कार्यरत सहायक लोक अभियोजक  जस्टिन सोरेंग को स्थानातरण उपरांत बिदाई दी गई।बिदित हो कि जस्टिन सोरेंग को जिला अभियोजन कार्यालय पलामू से जिला अभियोजन कार्यालय गिरिडीह में स्थानांतरण किया गया है ।स्थानांतरण उपरांत गुरुवार को लोक अभियोजक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रभारी लोक अभियोजक व सहायक लोक अभियोजक के द्वारा जस्टिन सोरेंग को माला  पहनाकर व  अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।इस मौके पर प्रभारी लोक अभियोजक  अभय कुमार पांडेय ने कहा कि जस्टिन सोरेंग ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ  सहायक लोक अभियोजक के रूप में  काम किया है ।इनकी कमी हमेशा खलेगी ।उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है ।जस्टिन सोरेंग ने  अपने सेवाकालीन समय में सरकार की ओर से सहायक लोक अभियोजक के रूप में मजबूत पक्ष रखने का कार्य किया है ।तथा कई मामलों में उन्होंने मुजरिमों को सजा दिलाई है। उन्होंने बिना भेदभाव किये सभी के साथ सामंजस बनाते हुए सहायक लोक अभियोजक के रूप में कार्य किया है। वह जहां भी जा रहे हैं हम उम्मीद करते हैं कि वहां भी अपने सेवा से अलग पहचान बनाएंगे। हमसभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।इस मौके पर सहायक लोक अभियोजक जस्टिन सोरेंग ने कहा कि पलामू जिले के लोगो का भरपूर सहयोग मिला है। यहां के लोग के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी भी अच्छे हैं।  कार्य के दौरान सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिला है।  इस मौके पर धनंजय देव् पाण्डेय,अपर लोक अभियोजक ,सहायक लोक अभियोजक  दिलीप सिंह,उस्मान गनी,शैलेश रजंन, जगरनाथ समेत   दर्जनो लोग उपस्थित थे।