• 35 मरीजों की हुई जांच
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर एवं पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज रोड स्थित निशांत क्लीनिक, मधुपुर में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर का शुभारंभ कोलकाता से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मैनाक चटर्जी ने फीता काटकर किया. शिविर में 35 हृदय रोगियों की एक-एक कर चिकित्सकीय जांच की गई. इस दौरान मरीजों को हृदय रोग से बचाव, सावधानियों एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद एवं मधुपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी हृदय जांच कराई.
शिविर में चिकित्सकीय सलाह के आधार पर नि:शुल्क ECG एवं Echocardiography की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समय रहते हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब अध्यक्ष अनूप गुटगुटिया, सचिव प्रसाद चटर्जी, डॉ. अरुण गुप्ता, राकेश गुटगुटिया, प्रकाश चमड़िया, विवेक बथवाल, संजय शर्मा, जो पोनराज एवं गौरव मोदी की सक्रिय भूमिका रही.







