BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने लिया जायजा, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी


 हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने मंगलवार को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कौवाखोह स्थित पेट्रोल पंप, भगत तेंदुआ स्थित सरकारी शराब दुकान, सीमावर्ती बिहार के टंडवा रोड में ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के समीप, मेन रोड में आदर्श क्लीनिक के समीप सीसीटीवी लगाए जा रहे स्थानों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही ममरखा स्थित एचपी पेट्रोल पंप ,तेंदुआ इंडियन ऑयल के समीप, कॉलेज मोड़, बेलोदर मोड़,सुरभी होटल के समीप, अररुआ खुर्द ,वैध बिगहा मोड़, सिनेमा हॉल मोड़, मेन रोड संडा बॉर्डर सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार फोरलेन सड़क के प्रमुख स्थानों तथा शहर के सभी चौक-चौराहों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं । जिससे कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा सके।