प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए राज्य के जनता मेरा साथ दें : निपु सिंह
झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह नशामुक्त झारखंड का सूत्रधार और रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के मनमानी को रोकने के लिए राज्य के जनता एक होकर मेरा साथ दे ।
श्री सिंह ने झारखंड के जनता से आग्रह करते हुए कहा कि सभी जनता एक मंच पर आकर मेरा साथ दे और इस लड़ाई में मेरा उत्साह बढ़ाये और सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल हर साल ट्यूशन फीस बढ़ा रहा है पचास की किताबें पांच सौ में बेच रहा है तिन सौ का ड्रेस हजारों में बेच रहा है ट्यूशन फीस लेने के बाद डिजिटल क्लास का फीस अलग से ले रहा है और फीस देने में एक दिन देर हुई तो लेट फाइन वसूल रहा है फिर हर साल एनुअल डेवलपमेंट फंड और बिल्डिंग फंड के नाम पर पैसा क्यों वसूला जा रहा है और उन्होंने कहा कि सरकार और उपायुक्त महोदय के मना करने के बाद भी स्कूल वाले लूट रहे हैं इस सवाल का जवाब न झारखंड सरकार के पास है न कोई अधिकारी के पास है श्री सिंह ने जोर देकर कहा स्कूल की मनमानी की लड़ाई और झारखंड नशामुक्त की लड़ाई मैं दो दशक से लड़ रहा हूं जब तक दोनों सपना मेरा पूरा न हो जाए तब तक लड़ाई जारी रखूंगा और उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि सभी जनता एक हो और जैसे देश की आजादी के लड़ाई एक होकर लड़े थे उसी तरह स्कूल के मनमानी को रोकने के लिए अपना लड़ाई एक होकर लड़े ।





