रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी पेपर लीक एवं धांधली को लेकर भाजपा मधुपुर नगर इकाई द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में स्थानीय थाना चौक से लेकर स्थानीय गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कहा कि झारखंड में यूपीए गठबंधन की सरकार ने नौकरी एवं रोजगार के नाम पर छात्रों को ठगने का काम किया है. हेमंत सोरेन की सरकार में छात्रों का एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हुआ है चाहे वो जेपीएससी व जेएसएससी या उत्पाद सिपाही का पेपर हो. वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता में आई थी ना वो बेरोजगारी भत्ता दे रही हैं ना ही सरकारी नौकरी की परीक्षा पारदर्शी तरीके से ले पा रही हैं. मौके पर मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष अनूप भईया, फुलेश्वर मंडल, पिंटू मंडल, विनय वर्मा, विनोद गोंड, सतनारायण रवानी, अशोक गोंड, विजय चौधरी, गोपाल मोदी, राहुल शर्मा, शैलेंद्र गौतम, विक्की भारद्वाज, अमिताभ गुप्ता, संजय मिश्रा, सत्यम भैया, मालती सिन्हा, रेखा, सुनीता जयसवाल प्रियंका मोंटी, देवती, तन्नू, नीलम, पुष्पा, बोनिता, प्रकाश गुप्ता बिट्टू गुप्ता किशोर रजक, मदन यादव, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे





