सिल्ली विधायक अमित महतो ने दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे सहायक उपकरण, कहा - सरकार हर संभव मदद को संकल्पित
सोनाहातु: सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने गुरुवार को सोनाहातु प्रखंड के बीआरसी भवन में समावेशी शिक्षा योजना के तहत 3 से 18 वर्ष तक के चिन्हित दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण एवं सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी और अन्य आवश्यक उपकरण बच्चों को दिए गए। विधायक ने स्वयं बच्चों से मिलकर उन्हें उपकरण सौंपे और उनके अभिभावकों से बातचीत की।इस अवसर पर विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। ऐसे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों में हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।मौके पर बीआरसी अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं जेएमएम नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।जिसमें क्रमशःप्रमुख बिक्टोरिया देवी,रोहित चौधरी,राजू महतो,बासू महतो,दिनेश महतो आदि।
सोनाहातू में पुरुष क्रिकेट खेल एवं महिला फूटबॉल खेल का आयोजन
सोनाहातू: प्रखंड क्षेत्र के जामुदाग गाँव में युवा उत्थान क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल महोत्सव के 24 वा बर्ष पर पुरुष
क्रिकेट खेल एवं महिला फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है।क्रिकेट खेल में 8 टीमों के बीच खेला जाएगा जबकि महिला फुटबॉल खेल 4 टीमों के बीच खेला जाएगा।खेल के संबंध में जामुदाग पंचायत के सरपंच सह अध्यक्ष रुप कुमार साहू ने बताया कि खेल के लिए खेल प्रेमियों का एक एक्कीस सदस्यों का टीम गठन किया गया है।




