रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन स्थानीय नबी बक्स रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा के आवास पर जाकर परिजनों से मिले और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. महेश मिश्रा की मां चन्द्रावती देवी का निधन कुछ दिन पूर्व हुआ था. मंत्री ने कहा माता का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है. महेश मिश्रा संवेदनशील पत्रकार हैं. इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ और सहानुभूति शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें.


.jpg)


