झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अद्यतन कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ऊर्जा विभाग की प्रगति की समीक्षा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

.jpg)



