BREAKING NEWS

logo

श्रावणी पूर्णिमा पर बरनवाल युवक संघ का निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ


■ भूत बंगला द्वार के समीप लगा शिविर, पूर्व विधायक विरंची नारायण ने किया उद्घाटन

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरनवाल युवक संघ, देवघर के तत्वावधान में कांवरिया पथ स्थित भूत बंगला द्वार के समीप निःशुल्क सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बरनवाल युवक संघ, देवघर के जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने की। शिविर का उद्घाटन बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम निशांत (ईसरी, गिरिडीह) उपस्थित रहे।

सेवा शिविर में देवघर आने वाले श्रद्धालु कांवरियों के लिए निःशुल्क फल, पंचमेवा, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी और चाय की व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ उठाया। समाज सेवा और मानवता की भावना को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने तन-मन से सेवा में योगदान दिया।
इस अवसर पर भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारनाथ बरनवाल, राजन शशि, वैश्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, सत्येंद्र बरनवाल, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. अनिल बरनवाल, डॉ. कमल किशोर, बरनवाल सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रोहित बरनवाल, प्रहलाद बरनवाल, नगर निगम देवघर के वार्ड पार्षद अनूप बरनवाल, संदीप बरनवाल, भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रवीण बरनवाल, जसीडीह बरनवाल समाज के अध्यक्ष गुरुदेव प्रसाद, भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की राष्ट्रीय मंत्री मंजू बरनवाल, बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष सरिता बरनवाल, ईसरी बरनवाल युवक संघ के अध्यक्ष विवेक बरनवाल तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स देवघर के अध्यक्ष रवि केशरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बरनवाल सेवा समिति के सचिव आदित्य कुमार ने किया।

शिविर को सफल बनाने में युवक संघ के उपाध्यक्ष अजय मोदी, टिंकू मोदी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सह सचिव बिनोद बरनवाल, अविनाश कुमार, सागर बरनवाल, कमलेश बरनवाल, पंकज बरनवाल, विश्वनाथ बरनवाल, धर्मेंद्र बरनवाल, जय कुमार बरनवाल, नीतू बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, पूजा बरनवाल, नीलम बरनवाल सहित बरनवाल समाज के अनेक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी बरनवाल युवक संघ के मीडिया प्रभारी अमित कुमार भारती ने दी।