BREAKING NEWS

logo

शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाषा


शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जाखू मन्दिर- संजीवनी बूटी का रहस्य’ का विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विश्व प्रसिद्ध जाखू मन्दिर के पौराणिक इतिहास, संजीवनी बूटी के रहस्य तथा शिमला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहज, रोचक और शोधपरक ढंग से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री ने इस सार्थक कृति के लिए त्रिलोक सूर्यवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर लेखक की धर्मपत्नी माया सूर्यवंशी, जगमोहन शर्मा, पूर्ण चन्द्र एवं अजय भारद्वाज भी मौजूद रहे।