BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में आज होगा झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2026 का उद्घाटन


• मंत्री हफीजुल हसन होंगे मुख्य अतिथि

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : आदिवासी अस्मिता और समृद्ध लोक-परंपराओं को समर्पित "झारखण्ड आदिवासी महोत्सव- 2026" का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार, 09 अगस्त को देवघर में आयोजित किया जाएगा। 

जिला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, यह महोत्सव "माटी की पुकार, पुरखों की पहचान - आदिवासी संस्कृति, झारखण्ड की शान" थीम पर आधारित है। यह आयोजन 'जल-जंगल-जमीन' की गौरवशाली विरासत का प्रतीक भी है।

कब, कहां और कौन रहेंगे मौजूद 
- दिनांक : 09 अगस्त 2026, विश्व आदिवासी दिवस 
- समय : सुबह 11:00 बजे से
- स्थान‌ : शिवलोक परिसर, देवघर

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन, जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग होंगे. 
वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. निशिकान्त दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र नलिन सोरेन, सांसद, दुमका लोकसभा क्षेत्र सुरेश पासवान, विधायक, देवघर विधानसभा, उदय शंकर सिंह, विधायक, सारठ विधानसभा, देवेन्द्र कुंवर, विधायक, जरमुण्डी, रवि कुमार राउत, महापौर, देवघर नगर निगम, किरण कुमारी, अध्यक्ष, जिला परिषद, देवघर  
दरख़्शान परवीन, अध्यक्ष, नगर परिषद, मधुपुर होंगे 

देवघर जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस महापर्व में सहभागी बनने और जनजातीय संस्कृति के गौरव को मिलकर नमन करने की अपील की है। 

महोत्सव में आदिवासी कला, नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और परंपराओं की झलकियां देखने को मिलेंगी।