ओबीसी कार्यालय में आन, बान और शान के साथ वीरेंद्र ठाकुर ने लहराया तिरंगा
पलामू : पलामू जिला ओबीसी कार्यालय में ओबीसी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इस अवसर पर स्वाधीनता समारोह को संबोधित करते हुए ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिला है और इसे अक्षुण्ण रखना है। हम सबों को एकता, अखंडता और भाईचारा के राह पर चलना है। शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। इस लिए हम सब मिलकर शहीदों के सपनों का भारत बनाने का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संकल्प ले और भारत को उन्नत और विकसित भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इसके लिए जरूरी है कि हमारे वीर शहीदों ने यह सोचकर अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया था कि जो पिछड़े वर्ग के लोग हैं जो हास्य पर है वह देश के मुख्य धारा में जुड़े अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हम सब मिलकर संघर्ष करें और दबे कुचले लोगों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करें।
झंडोंतोलन के अवसर पर मुख्य रूप से ओबीसी के
प्रदेश सचिव श्यामदेव महतो, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, संयोजक सुरेन्द्र कुमार चन्द्रा, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी यादव, सचिव मनोज सोनी , रविन्द्र कुमार मेहता, अजय प्रसाद, संजय कुमार, रामाश्रय प्रसाद , संजय प्रसाद, रविन्द्र कुमार सिंह, निरंजन मेहता, गोविन्द प्रसाद, रंगलाल प्रसाद, शम्भु कुमार एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।






