अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, माहौल गमगीन,
अंतिम दर्शन में पहुंचे पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
सारठ (देवघर) : सारठ-देवघर मार्ग पर पुराना प्रदीप लाईन होटल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से सारवां थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अमन कुमार राय 38 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया। वहीं आनन-फानन में परिजनों द्वारा सारठ सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं देवघर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो जाने की बात कही जा रही है। वहीं मृतक के बड़े भाई सुमन कुमार राय ने बताया कि सुबह किसी काम से अमन सड़क की ओर गया था, जहां अज्ञात वाहन के धक्के से बुरी तरह घायल हो गया। बताया कि दुर्घटना में अमन के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात डॉक्टर ने बताया था और हालत काफी नाजुक बताया गया था। इधर घटना की जानकारी होते ही
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि मृतक
मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी, तीन मासूम बच्चे व बूढ़े मां-बाप को छोड़ गए हैं। एक तरफ जहां अमन के पिता केशव प्रसाद राय अपने बेटे के खोने के गम में विलख रहे थे वहीं अन्य परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था। वहीं घटना की सूचना पर
पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक-संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाते गहरी संवेदना जताया है।
वहीं पूर्व कृषि मंत्री नावाडीह गांव भी पहुंचे और पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करके अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। बताया गया कि मृतक युवक कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता भी था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मृतक बहुत होनहार और सामाजिक लड़का था। पूर्व मंत्री ने सरकार से हर संभव मुआवजा दिलाने का प्रयास करने की बात भी कही। मौके पर कांग्रेस नेता व जियाखड़ा मुखिया उपेंद्र राय, समाजसेवी कौशल राय, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शंभू हाजरा, नटराज प्रदीप, अनिल कुमार राय समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।






