मधुपुर में फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रोग्राम को लेकर रेड क्रॉस में बैठक आयोजित हुई.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : शहर के पनाहकोला स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रोग्राम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम के संयोजक अरविंद कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. डीजीएमएस मिनिस्ट्री आफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत रेड क्रॉस यह कैम्प लगाने जा रही है. बैठक में कार्यक्रम से सम्बंधित बातों कै बारे में बताते हुए अरविन्द कुमार ने कहा कि याह प्रोग्राम 19 सितंबर से 21 सितंबर तक भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में आयोजित की जाएगी. साथ ही 12 सितंबर से 18 सितंबर तक यही पर पंजीयन का काम भी किया जाएगा. अरविंद कुमार ने कहा यह रेड़ कोर्स के लिए एक उपलब्धि वाला दिन रहेगा. अब यहां के लोगों को बाहर जाकर ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता नहीं होगी. संस्था पिछले समय में भी इस तरह का आयोजन करती आ रही है. इस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें अरविंद कुमार को संयोजक सहित रंजन कुमार, एनुल होदा, दीपक मिश्रा, विनोद कुमार, आलोक कुमार, मालती सिन्हा, शाकिब खान, राकेश वर्मा शामिल है. मौके पर संस्था कै सचिव महेंद्र घोष उपस्थित थे.






