BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जन्मदिन पर जीवनदान का संकल्प : रेड क्रॉस सोसाइटी-सनातन फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह


• बेटे ने पहली बार रक्तदान कर निभाई परंपरा

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : आजकल जब लोग अपना जन्मदिन केक काटकर और पार्टी कर मनाते हैं, तब देवघर के समाजसेवी, रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य और सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन ने अपने जन्मदिन को मानव सेवा के महापर्व में बदल दिया।

उन्होंने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर तिवारी चौक स्थित डेफोडिल गार्डन में 11वें वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 

सनातन फाउंडेशन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के संयुक्त बैनर तले आयोजित इस प्रेरणादायी शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

पिछले 11 वर्षों से लगातार विजय प्रताप सनातन अपने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव न मानकर जीवन रक्षा के महायज्ञ के रूप में मनाते आ रहे हैं। यह परंपरा अब देवघर में एक मिसाल बन चुकी है। इस वर्ष इस परंपरा में एक भावुक क्षण भी जुड़ा, जब उनके पुत्र *अभय प्रताप सिंह* ने पहली बार रक्तदान कर अपने पिता द्वारा शुरू की गई इस 11 वर्षीय मानवीय विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने समाज को यह संदेश दिया कि संस्कार ही सबसे बड़ी विरासत है।

कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर का विशेष और सक्रिय सहयोग रहा। 

इस अवसर पर रेड क्रॉस देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, झारखंड राज्य रेड क्रॉस के सेक्रेटरी डॉ. निरंजन कुमार सिंह, संजय मिश्रा, मयंक राय, देवनंदन झा एवं ज्योति कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने विजय प्रताप सनातन की इस निरंतर सेवा भावना की सराहना की। रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। 01 यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को मानव सेवा से जोड़ना समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और युवाओं को प्रेरित करता है। आज के दौर में जब रक्त की कमी से कई जानें चली जाती हैं, ऐसे में इस तरह के शिविरों की बहुत आवश्यकता है।

शिविर के समापन पर विजय प्रताप सनातन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर पिछले 11 वर्षों से लगातार चल रहा है और आगे भी अनवरत रूप से चलता रहेगा। उनका उद्देश्य है कि देवघर में रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है और हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।

इस शिविर में कुल 31 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विजय प्रताप सनातन, अभय प्रताप सिंह, अनीश पाठक, डॉ. निरंजन कुमार सिंह, मुन्ना राउत, मनोरंजन कुमार सिंह निलेश, बिपिन कुमार, शिवा सिंह, राकेश रंजन, गगन सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमित कुमार सिन्हा, रौनक सिन्हा, रितेश कुमार, मनीष सिंह, अर्जुन सिंह, प्रेम शंकर सिंह, मुकेश सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, अभिनव शर्मा, अनुज झा, डॉ. प्रणव सिंह, राहुल कुमार, राजीव रंजन, मिथु सिंह, अभिजीत सिंह, रोहित केशरी, राहुल पाठक, आदर्श सिंह सोनू एवं रवि मिश्रा शामिल रहे।

आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों संजीव कुमार झा, अभिजीत सिंह, सुप्रिति सिंह, अभय प्रताप सिंह एवं अनीता सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।