BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सोनारायठाढ़ी में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत अमीन प्रशिक्षण शुरू


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 


सोनारायठाढ़ी (देवघर) : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना एवं सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना (SJKVY) के तहत सोनारायठाढ़ी में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अमीन (Land Surveyor) एवं भू-मापक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्तमान में 25 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को भूमि माप, सर्वेक्षण, नक्शा तैयार करना और अमीन कार्य से जुड़ी तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ऐसा कौशल प्रदान करना है, जिससे वे न केवल सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार पा सकें, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी तलाश सकें। अमीन जैसे व्यावहारिक ट्रेड में प्रशिक्षित होने से युवाओं के लिए भविष्य में रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

प्रशिक्षक पवन कुमार के निर्देशन में सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें थ्योरी के साथ-साथ फील्ड में उपयोग होने वाली प्रक्रियाओं का भी प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जा रहा है।