BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवीपुर में भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर उन्हें किया याद


• सामाजिक न्याय के लिए संकल्प

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : देवीपुर प्रखंड के कपासिया गांव में सोमवार देर शाम भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत स्मृति समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह की अध्यक्षता घनश्याम मरीक ने की, जबकि संचालन गोपाल कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा उपस्थित रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महासभा के महासचिव शंकर कुशवाह, जिला संगठन सचिव अरुण मरीक और प्रवक्ता डी.एन. कामती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन, संघर्ष और विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के हक और अधिकार के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने 90 प्रतिशत शोषित समाज को जगाने और "सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है" का नारा देकर सामाजिक क्रांति की अलख जगाई।

वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के मार्ग पर चलकर ही समाज का विकास संभव है। उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और समाज में शिक्षा, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

अंत में सभी ने भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।