BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर में संगठन को मजबूत करने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की हुई बैठक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : शहर कै सीताराम डालमिया रोड स्थित ब्रह्म ऋषि आश्रम में बुधवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार भैया की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रभारी के रूप में रविंद्र नाथ तिवारी मधुपुर ग्रामीण प्रवासी के रूप में विशाखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अधीर चंद्र भैया व किसान मोर्चा महामंत्री प्रहलाद यादव उपस्थित थे. भाजपा संगठनात्मक बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने वकार्यकर्ताओं से लगातार संवाद पर जोर दिया गया है. 

मौके पर प्रभारी रवि तिवारी ने कहा कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. वही विशाखा सिंह ने भी बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क पर जोर दिया. जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने भी कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की 

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए. बैठक में बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा गांव-गांव तक पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.

सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में नकुल रवानी, रविंद्र भैया, महेंद्र भोक्ता, दिनेश यादव, धनंजय रवानी, अजय भैया, फुलेश्वर मंडल, राधेश्याम शर्मा, अजय दास, उमेश शर्मा, नवल चौधरी, महादेव रावत, राजेश रजवार, मोहन झा, टिंकू पांडे, प्रदीप वर्मा, आनंद यादव, सरजू दास, राज किशोर झा, बाबू जन्म मुर्मू, राजेंद्र पंडित सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे.