लालगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर (देवघर) : शहर के लालगढ़ स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में भाजपा वार्ड संख्या 9 और 10 के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और इसमें बताए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने बताया कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता का संदेश देते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।






