BREAKING NEWS

logo

कारपेट पर सांड का कब्ज़ा कांवरिया हो रहे परेशान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 


बैद्यनाथधाम (देवघर) : बाबा मंदिर के आसपास कांवरियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सड़क पर कार्पेट बिछाने का कार्य किया है। परंतु इन करपेटों पर गाय व सांड ने कब्जा कर लिया है। इसका ताजा उदाहरण पंडित बीएनझा पथ से सीता होटल चौक आने के क्रम में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कांवरिया इसी मार्ग से शिवगंगा की ओर जाते हैं। इस बीच वीआईपी लॉज के निकट अनेक गाय एवं सांड विचरण करते नजर आ रहे हैं। इससे बाबा मंदिर जाने वाले महिला पुरुष,वृद्ध व बच्चे कांवर लेकर आगे बढ़ने में घबराए नजर आ रहे है। इसी प्रकार के नजारे सीडी द्वारी पथ,बमबम बाबा पथ,लक्ष्मीपुर चौक आदि क्षेत्रों में भी देखा जा है। इस संबंध में शहर के मेयर श्री रवि राउत को जानकारी दी गई। उन्होंने शीघ्र ही इसके निराकरण करने का आश्वासन दिया।