BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर मेंकैच द रैन अभियान, छात्राओं ने ली जल बचाने की शपथ.


■ पेंटिंग और भाषण से दिया जल संरक्षण का संदेश.

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के निर्देश पर मंगलवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स मातृ मंदिर, देवघर में 'कैच द रैन' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक करना था।

नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक विशाल सिंह, कौशल किशोर और नगर प्रबंधक मनीष तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों, पदाधिकारियों और सभी छात्राओं ने मिलकर 'जल शपथ' ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं पानी की बर्बादी रोकेंगे और परिवार व समाज के लोगों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में छात्राओं ने जल संरक्षण पर प्रभावशाली भाषण दिए। उन्होंने गिरते भू-जल स्तर पर चिंता जताई और वाटर हार्वेस्टिंग को समय की मांग बताया। 

इसके साथ ही छात्राओं ने जल संरक्षण पर आधारित रंगीन पेंटिंग्स बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। इन चित्रों के माध्यम से उन्होंने "जल ही जीवन" का संदेश दिया, जिसे अधिकारियों ने खूब सराहा।

नगर मिशन प्रबंधक ने कहा, "जल ही जीवन का आधार है। 'कैच द रैन' अभियान की सफलता में बच्चों और युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। जब बच्चे जागरूक होंगे तो हर घर में जल संरक्षण की अलख जगेगी।"

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।