BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

37वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची सिटीकबोना की टीम


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

दुमका : मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डकरा, रांची के आतिथ्य में कर्णपुरा स्टेडियम डकरा में 37वीं क्षेत्रीय दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जरमुंडी के सिटीकबोना विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

सेमीफाइनल मुकाबले में सिटीकबोना की टीम ने शिशु मंदिर रजरप्पा की टीम को 4-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। पूरे मैच के दौरान सिटीकबोना के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

अब फाइनल मुकाबला सिटीकबोना विद्यालय और जगन्नाथपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।

सिटीकबोना विद्यालय के लिए यह लगातार तीसरे वर्ष की बड़ी उपलब्धि है। पिछले तीन वर्षों से विद्यालय की टीम क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर एसजीएफआई तक पहुंच रही है। फाइनल में पहुंचने की खबर मिलते ही विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है।