BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सिविल सर्जन ने किया पालोजोरी CHC का औचक निरीक्षण, CCTV लगाने और सभी स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्देश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : देवघर के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने शुक्रवार को पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), मरीज वार्ड, ओटी रूम, प्रसव कक्ष, दवा भंडार कक्ष और दंत चिकित्सा कक्ष का जायजा लिया। साथ ही उपस्थिति पंजी की भी जांच की।

इस दौरान सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हर हाल में खुले रहने चाहिए। वहां पदस्थापित कर्मी समय पर पहुंचें और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दें।

दवा भंडार कक्ष में उन्होंने शॉर्ट एक्सपायरी दवाओं को प्राथमिकता के आधार पर खपत करने का निर्देश दिया। दंत चिकित्सा कक्ष के रखरखाव को बेहतर करने को कहा।

मौके पर मौजूद प्रमुख उषा किरण मरांडी ने शिकायत की कि CHC में अधिकतर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि इस दिशा में सुधार किया जाएगा और चिकित्सकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने CHC परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का भी निर्देश दिया।

वहीं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला सफाई कर्मियों ने पिछले 5 महीने से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत सिविल सर्जन से की। इस पर उन्होंने 7 दिनों के अंदर भुगतान का आश्वासन दिया।

मौके पर डॉ. नित्यानंद चौधरी, डॉ. स्मिता पुष्पांजलि, डॉ. सविता साहा, डॉ. मंजूर आलम, डॉ. आकाश सहित रोहित कुमार, गौतम कुमार, आशुतोष कुमार, गिरीश यादव समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।