BREAKING NEWS

logo

श्रावणी मेला-2026 का दूसरा दिन: अहले सुबह 4:13 बजे शुरू हुआ जलार्पण, 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा को जलाभिषेक


देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार, 31.07.2026 को बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। अहले सुबह 04:13 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हुआ और पूरे दिन भक्तों की लंबी कतारें बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए लगी रहीं।

जिला प्रशासन के अनुसार आज कुल 1,05,179 श्रद्धालुओं ने बाबा को जलार्पण किया। इसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 19,472, आंतरिक अर्घा से 81,985 और शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 3,722 श्रद्धालु शामिल हैं।

सुबह से ही कांवरियों के "बोल बम" के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन की ओर से पुख़्ता इंतजाम किए गए थे। 

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में भक्त बाबा का जलाभिषेक करेंगे।