BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीवीसी विस्थापितों को एक साल बाद भी नहीं मिला CSR योजना का लाभ


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। दामोदर वैली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को तालबेड़िया गांव स्थित अस्थायी कार्यालय में हुई। जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीवीसी की सीएसआर योजना का लाभ विस्थापित परिवारों को अब तक नहीं मिलने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
रोबिन मिर्धी ने कहा कि 30 अगस्त 2025 को केलाही गांव में सीएसआर योजना का उद्घाटन पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और डीवीसी अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ था। उद्घाटन के बाद एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद विस्थापित क्षेत्रों में योजना के तहत कोई ठोस कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि योजना का संचालन पंचायत स्तर पर मुखिया के माध्यम से किए जाने की बात कही गई थी। समिति की पहल पर डीवीसी अधिकारियों और मुखियाओं की बैठक भी हुई, लेकिन विस्थापित परिवारों को अब तक लाभ नहीं मिला।
समिति ने सीएसआर योजना को अविलंब धरातल पर उतारने और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू करने की मांग की। साथ ही संभावित सोलर प्लांट में विस्थापित परिवारों को शत-प्रतिशत रोजगार देने की गारंटी की मांग उठाई। बैठक में दिनबंधु पंडित, गोपाल पंडित, प्रमोद पंडित, लखीराम कोल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।