BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर के युवाओं के लिए खुशखबरी; होमगार्ड के नव-नामांकन के लिए 25 सितंबर को आएगा विज्ञापन


• 11 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर जिला में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिले में गृह रक्षकों के नव-नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भर्ती पोर्टल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस संबंध में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर के लिए *विज्ञापन संख्या-01/2026* जारी किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संभावित *25 सितंबर 2026 को आधिकारिक विज्ञापन* प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन प्रकाशन के बाद योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी *11 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 अपराह्न 5 बजे तक* आधिकारिक भर्ती वेबसाइट *recruitment.jharkhand.gov.in* पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से *100 रुपये* का आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत शारीरिक जांच परीक्षा के स्थल और तिथि, साथ ही लिखित एवं तकनीकी दक्षता परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आने वाले समय में विभिन्न समाचार पत्रों और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी दलाल या अफवाह के चक्कर में न पड़ें। विस्तृत जानकारी के लिए 25 सितंबर को प्रकाशित होने वाले आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करें।