BREAKING NEWS

logo

बीपीएससी में सफल रमेश कुमार का भव्य सम्मान, महापौर और वार्ड पार्षद भी हुए सम्मानित.


■ प्रजापति भवन निर्माण समिति ने आयोजित किया अभिनंदन समारोह.

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रशासकीय सेवा में चयनित रतनपुर निवासी रमेश कुमार को प्रजापति भवन निर्माण समिति, देवघर द्वारा सम्मानित किया गया। समिति ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी उपलब्धि को सराहा। 

*प्रजापति समाज ने महापौर और पार्षद का भी किया अभिनंदन:-*  

समारोह में प्रजापति समाज की ओर से देवघर नगर निगम के महापौर रवि राउत को शॉल, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्ड संख्या-10 की पार्षद बूतनी देवी और रमेश कुमार के पिता को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमाशंकर पंडित ने की। मुख्य अतिथि- महापौर रवि राउत, और डाॅक्टर राजेश प्रसाद (शिशु रोग विशेषज्ञ) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर विमल कुमार, अजय कुमार, आशीष पंडित, सुमन कुमार, धीरेन्द्र भारती, विजय कुमार, तेजनारायण पंडित, शिव कुमार पंडित, राम प्रवेश पंडित, अमित कुमार, विभीषण पंडित, सुरेन्द्र पंडित, बासुदेव पंडित, चंद्र शेखर पंडित, अजित कुमार, गुड्डू पंडित, बाबूलाल पंडित, रघुनाथ पंडित सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।