BREAKING NEWS

logo

होमगार्ड जवानों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण.


■ मॉक ड्रिल से सीखी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तकनीक. 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर शुक्रवार 03 जुलाई को देवघर फायर स्टेशन में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के लिए एक दिवसीय फायर सेफ्टी प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण का मुख्य मकसद जवानों को आकस्मिक आग लगने और आपदा की स्थिति में त्वरित व सही कदम उठाने के लिए तैयार करना था। 

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने जवानों को आग लगने के कारण, आग के प्रकार और शुरुआती स्तर पर आग बुझाने के तरीके समझाए। इसके बाद जवानों को विभिन्न फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का लाइव मॉक ड्रिल कराया गया, ताकि वे मौके पर बिना देरी के कार्रवाई कर सकें।

अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि होमगार्ड केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की जान-माल की बेहतर सुरक्षा करने में मदद करेगा।