BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेधावी विद्यार्थियों को इनर व्हील क्लब का साथ: 07 होनहार छात्रों के LOC फॉर्म भरने में किया आर्थिक सहयोग


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर" ने एक सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से सोमवार को आर. मित्रा जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, देवघर के कक्षा 10 के 7 चयनित मेधावी विद्यार्थियों के LOC (List of Candidates) फॉर्म भरने में आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

ये सभी विद्यार्थी विद्यालय के “Most Promising Students of the School” के रूप में चयनित हैं। शिक्षकों ने विगत वर्षों की परीक्षाओं में निरंतर प्रदर्शन, नियमित मूल्यांकन और ओवरऑल शैक्षणिक गुणों के आधार पर इनका चयन किया है। शिक्षकों को विश्वास है कि ये विद्यार्थी आगामी CBSE बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप 10 में अपना स्थान बनाएंगे।

इस अवसर पर क्लब की ओर से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, कठिन परिश्रम और कदाचार-मुक्त वातावरण में परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा, “इन विद्यार्थियों का चयन उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा के आधार पर किया गया है। हमारा उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन देना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।”

इस पुनीत कार्य में क्लब सदस्य प्रीति अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रूपा छावछरिया, अंजू बैंकर, अर्चना भगत, IPP ज्ञानी मिश्रा, सचिव अर्पणा सिन्हा एवं ISO अर्चना सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय के प्राचार्य बिमलेश कुमार पंकज ने इनर व्हील क्लब के इस प्रेरणादायी प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर दिया गया प्रोत्साहन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।