BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

इंटक नेताओं ने पुण्यतिथि पर स्व.शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि


बैद्यनाथधाम(देवघर): दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर इंटक नेताओं ने वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्र सरकार से शिबू सोरेन को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शिबू सोरेन की  पुण्यतिथि पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की श्रीमती प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुभाष एवं महिला कांग्रेस की सलमा बीवी, सविजन बीवी सहित भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मधुपुर प्रखंड के पटवावाद में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अनंत मिश्रा, अजय कुमार, प्रमिला देवी एवं सलमा बीबी ने वृक्षारोपण भी किया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन का संघर्ष और सादगी झारखंड के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देने तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा।