BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 06 सितंबर को पालाजोरी क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालाजोरी क्षेत्र से कुछ संदिग्ध लोग खुद को Flipkart / Amazon Pay कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank अधिकारी, Google Pay, PhonePe कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना का प्रतिनिधि बताकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

सूचना के आलोक में की गई छापेमारी में 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पहचान :-
1. इलियास अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता अकबर अंसारी, साकिन सागराजोर
2. साहिल अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता अलीमुद्दीन अंसारी, साकिन बरददुबा, दोनों थाना पालाजोरी, जिला देवघर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इनकी अपराध की शैली :-
1. फर्जी Google Pay / PhonePe / PayTM कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देकर ठगी करना।
2. PM Kisan Yojana, बिजली बिल, RTO चालान के नाम पर Apk फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद कराने और फिर चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना है।

पुलिस ने मौके पर से 04 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच में पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल नंबर और IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

छापेमारी दल में साइबर थाना के पु०नि० नागेन्द्र कुमार मंडल, पालाजोरी थाना प्रभारी पु०अ०नि० संजय कुमार और पालाजोरी थाना की टीम शामिल थी।