logo

डंगालपाडा क्षेत्रीय स्तरीय संघ के बैठक का आयोजन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : शहर के डगालपाडा वार्ड -14 के महिला समुह के सदस्यों की एक बैठक नगरपरिषद सभागार में नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.  सरकार के दीनदयाल जन आजीविका योजना के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड मे महिला आजीविका समुह से शहरी गरीब महिलाओं को जोड़ कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है. दस महिला समुह को क्षेत्रीय स्तरीय संघ बनाया जा रहा है. बैठक में नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को क्षेत्रीय स्तरीय संघ के गठन, संघ के फायदा एवं प्रकिया के बारे मे बताया. साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से चिकी कुमारी को संघ के अध्यक्ष, सोनी कुमारी को सचिव एवं मुन्नी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. चयनित पदाधिकारीयों को संघ के निबंधन से संबंधित जिम्मेदारी एवं आवश्यक निर्देश दिया गया. बैठक में वित्तिय प्रशिक्षक पवन पांडेय के द्वारा वित्तीय प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें महिलाओं को बचत करना, आय का एक से अधिक साधन बनाना एवं सरकार के विभिन्न योजनाओं मे निवेश कर फायदा के बारे में समझाया गया. साथ ही विभिन्न फर्जी कम्पनियों से बचने एवं लालच में आकर अपने जमा पूंजी को बर्बाद होने के बचाव पर भी चर्चा किया गया. बैठक में सीआरपी बसंती देवी एवं कई महिलाएं उपस्थित रही.