BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, तय समय पर पूरा करें निर्माण कार्य : डीसी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

दुमका : डीसी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, आरईओ, एनआरईपी, सिंचाई और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित सभी अभियंत्रण विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रत्येक योजना की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की जानकारी ली।

इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनों से जुड़ी योजनाओं और निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हों।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और तय समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करें, ताकि उसका लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंच सके।