BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पनाहकोला मस्जिद कमेटी ने आयोजित की इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर के पनाहकोला में मस्जिद कमेटी की ओर से इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और इस्लामी ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने बेहतर शिक्षा हासिल करने के साथ पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब का जीवन इंसानियत, मोहब्बत, अमन, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मौलाना तौसीफ राजा फैजी, हाफिज व कारी मौलाना तहारत अंसारी, हाफिज व कारी अफजल हुसैन, हाफिज नौशाद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर, हाजी सरफराज अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।