BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मोहनपुर के नया चितकाठ मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन


मोहनपुर के नया चितकाठ मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

• राजेश पंडित बने अध्यक्ष


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया चितकाठ में बुधवार, 02 सितंबर को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। 

मुखिया अनिल साह, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, बच्चों के माता-पिता और पोषक क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई समिति चुनी गई।

आम सभा में सर्वसम्मति से *राजेश पंडित को अध्यक्ष, हेमंती देवी को उपाध्यक्ष और संतोष कुमार झा* को संयोजक चुना गया। आम सभा की अध्यक्षता गांगू मंडल ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में सुनील कुमार मिस्त्री उपस्थित रहे।

बता दें कि राज्य परियोजना निदेशक, रांची के पत्रांक-2645, दिनांक-02 जुलाई 2026 के निर्देश के आलोक में जिले के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा है। 

नए निर्देश के अनुसार अब समिति का कार्यकाल 02 वर्ष का होगा, जबकि पहले यह 03 वर्षों का होता था।

नए प्रावधान के तहत जिस विद्यालय में 100 तक बच्चे हैं वहां 15 सदस्यीय, जहां 500 तक बच्चे हैं वहां 20 सदस्यीय और जहां 500 से अधिक बच्चे हैं वहां 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाना है। समिति में 75 प्रतिशत सदस्य बच्चों के माता-पिता या अभिभावक होंगे, जबकि शेष 25 प्रतिशत सदस्य जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य केंद्र के प्रतिनिधि और संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों में से होंगे।

इस अवसर पर मुखिया अनिल साह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। समिति के सक्रिय रहने से विद्यालय के शैक्षणिक और भौतिक विकास में मदद मिलेगी और बच्चों की उपस्थिति व गुणवत्ता में सुधार होगा।

बैठक में मुख्य रूप से राजेश महतो, वरुण लाल, अभ्यास रमानी, भृगु शर्मा, रूपा कुमारी, रेणु कुमारी, बेनु कुमारी, पूनम झा, मीना कुमारी, कविता देवी, रीना देवी, पूजा कुमारी, पुष्पा देवी, सावित्री देवी, चंदा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी और मुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।