BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता पावृत सिंह का निधन, करौं में शोक की लहर


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : जनसंघ काल से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को सींचने वाले वरिष्ठ नेता पावृत सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है।

भाजपा करौं मंडल के अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि पावृत सिंह जी पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वे हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु चौधरी ने कहा कि वे एक नेक इंसान थे। आज उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर ही पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते है।

उनके निधन की खबर सुनकर विष्णु चौधरी, मंडल महामंत्री रूपेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामदेव चौधरी, ऋषि सिंह, दिलीप ओझा, प्रकाश यादव, अशोक यादव, अरुण राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा का झंडा देकर अंतिम सम्मान दिया।