करौं भाजपा मंडल की बैठक में सेवा संकल्प अभियान और 11 सितंबर के धरना प्रदर्शन की बनी रणनीति
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : भाजपा करौं मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग और 11 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सेवा अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने और परीक्षा धांधली के खिलाफ आंदोलन को धार देने का आह्वान किया।
प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य संजय यादव और करौं मंडल प्रभारी बलबीर राय ने भी अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
मौके पर विष्णु चौधरी, महामंत्री पूर्णानंद राय, रूपेश कुमार, राहुल चौधरी, लखन चौधरी, संतोष गुप्ता, मनोहर रजक, सीताराम रवानी, प्रदुमन यादव, उत्तम मंडल, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, अर्द्धेन्दु सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।






