सेवा, समर्पण और आस्था का संगम बना प्रजापति कांवरिया शिविर, 01 माह तक 24 घंटे निःशुल्क सेवा के बाद हुआ समापन
सेवा, समर्पण और आस्था का संगम बना प्रजापति कांवरिया शिविर, 01 माह तक 24 घंटे निःशुल्क सेवा के बाद हुआ समापन
• अगले वर्ष भी शिविर आयोजन करने का लिया संकल्प
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 में सेवा और आस्था की मिसाल बना प्रजापति निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुक्रवार को 01 महीने की अनवरत सेवा के बाद संपन्न हो गया। पूरे सावन माह यह शिविर कांवरियों के लिए आश्रय और राहत का केंद्र बना रहा।
"प्रजापति महामृत्युंजय" के नेतृत्व और "रमाशंकर पंडित" की अध्यक्षता में संचालित इस शिविर में दूर-दराज से आए शिवभक्तों के लिए हर सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
शिविर में कांवरियों के लिए शुद्ध मिनरल वाटर, नींबू पानी, शरबत, चाय, बिस्किट, फल, जूस और भरपेट भोजन की 24 घंटे व्यवस्था रही। थके-हारे श्रद्धालुओं के लिए प्रजापति भवन में रुकने और विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे कांवरियों को काफी राहत मिली।
इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें पूरे भारत के प्रजापति समाज ने तन, मन और धन से बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर यह साबित किया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
शिविर के सफल संचालन में पूर्व वार्ड पार्षद आशीष कुमार पंडित और उमाशंकर पंडित का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष भी इसी उत्साह के साथ शिविर का आयोजन किया इस जाएगा।
शिविर को सफल बनाने में अध्यक्षइ रमाशंकर पंडित, रामप्रवेश पंडित, शिवकुमार पंडित, मधुसूदन पंडित, सुरेश पंडित, उमेश पंडित, मोहन मिश्रा, नीरज कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, रघुनाथ पंडित, राजीव सिन्हा, हेमंत कुमार, जय ललिता सुमन पंडित, आशीष पंडित, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अभिषेक पंडित, डॉ. नंदलाल पंडित, तेज नारायण पंडित, बासुदेव पंडित, सुकदेव पंडित, उमाशंकर पंडित, गोपाल पंडित, धीरेंद्र भारती, महेश पंडित, शालीग्राम सिंह, अजय कुमार, गोबिंद पंडित, रंजीत पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात श्रमदान किया।






