• 02 मिनट का मौन रखकर दी गई अंतिम विदाई
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' के आकस्मिक निधन पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करौं परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में सीएचसी के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार 'सोनू' एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राकेश कुमार, मिथिलेश सिंह, पवन कुमार सिंह, मंतोष कुमार, नीलम लकड़ा, मनोरंजन राय, रूबी कुमारी सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।







