BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पालोजोरी के दो सगे भाइयों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : पालोजोरी के भुरकुंडी पंचायत के नवाडीह मोहल्ले के दो सगे भाइयों ने एक साथ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता और नूतन देवी के पुत्र नीलेश कुमार और विवेक कुमार की इस दोहरी सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। दोनों ने सहायक प्राध्यापक और पीएचडी के लिए योग्यता हासिल की है।

बड़े भाई नीलेश कुमार ने भौतिक विज्ञान (Physics) विषय में CSIR-NET की कठिन परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 102 हासिल किया। वहीं छोटे भाई विवेक कुमार ने अर्थशास्त्र (Economics) जैसे कठिन विषय में UGC-NET उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

ग्रामीण पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन से यह मुकाम पाया। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।

इस उपलब्धि पर मोहल्ले के राजीव रंजन, डॉ. असीम दास, स्नेहवीर, मनोज साह, राजीव मेहरिया, सीताराम साह, बिट्टू कुमार, जयप्रकाश साह सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।