BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने किया बासुकीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

दुमका : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बासुकीनाथ मंदिर के पुरोहित कुंदन पत्रलेख ने अपने सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें  बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया। न्यायमूर्ति ने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर उनके साथ दुमका जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु शशि, रजिस्ट्रार मोहित चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरमुंडी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, इंस्पेक्टर दयानंद शाह, मंदिर प्रभारी संजय कुमार, जरमुंडी बीडीओ कुंदन भगत एवं अन्य पूरी तरह मुस्तैद थे। पूजा के बाद न्यायमूर्ति संजय प्रसाद वन विभाग के विश्रामगार में क्षणिक विश्राम के पश्चात गंतव्य के लिए रवाना हो गए।